花环夫人
जानलेवा कामायनी कट... कैंटर ने स्कूटी सवारों को रौंदा, हादसे में पत्नी की मौत और पति गंभीर रूप से घायल_我的网站

A | जागरण संवाददाता, आगरा। नेशनल हाईवे पर कामायनी कट के पास तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी महिला को कैंटर ने रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पति को गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दंपती दयालबाग शिक्षण संस्थान में पढ़ रही बेटी से मिलने के बाद मथुरा लौट रहे थे।,
दयालबाग शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही है बेटी
मथुरा के होली गेट निवासी बशीरुद्दीन मंगलवार को पत्नी रुबीना के साथ स्कूटी से दयालबाग शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही बेटी से मिलने आए थे। बेटी से मुलाकात के बाद दंपती हंसी-खुशी घर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:45 बजे नेशनल हाईवे पर सिकंदरा क्षेत्र में कामायनी कट के पास पानी के कैंटर ने स्कूली में टक्कर मार दी। इससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। 38 वर्षीय रुबीना कैंटर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।,हाईवे पर हुए हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कट पर जाम की स्थिति होने के कारण कैंटर और चालक को लोगों ने पकड़ लिया। घायल को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराने के साथ ही स्वजन को हादसे की सूचना दी। इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।,जानलेवा कामायनी कट
नेशनल हाईवे पर मेट्रो का निर्माण चल रहा है। चारों ओर बैरिकेडिंग लगी हुई है। कामायनी के पास में हाल ही में कट खोला गया है। ये कट जानलेवा बन गया है। आए दिन यहां जाम की स्थिति रहती है। कभी-कभी ही यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए एक होमगार्ड नजर आता है।,बैरिकेडिंग के कारण कट से निकलने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। वहीं सड़क किनारे अस्पताल व दुकानों पर आने वाले लोगों के वाहन खड़े रहते हैं। इससे हाईवे पर निकलने के लिए जगह भी कम ही बचती है। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ टीएसआइ की तैनाती होनी चाहिए।,हाईवे पर आधा घंटे लगा रहा जाम
हाईवे पर हुए हादसे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़, सड़क पर महिला का शव पड़े होने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान आधा घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।。寒武纪、兆易创新、药明康德位列沪股通成交前三,成交额分别为27.17亿、17.99亿、16.84亿;中际旭创、宁德时代、新易盛位列深股通成交前三,成交额分别为58.23亿、39.49亿、29.42亿。

免责声明:本文基于AI生产,仅供参考,不构成任何投资建议,据此操作风险自担。东方财富发布此内容旨在传播更多信息,与本平台立场无关。
B | 东方财富力求但不保证数据的完全准确,如有错漏请以中国证监会指定上市公司信息披露媒体为准,东方财富不对因该资料全部或部分内容而引致的盈亏承担任何责任。

C | 用户个人对服务的使用承担风险,东方财富对此不作任何类型的担保。
Current article:http://s58jp.deshabisaoguonouzuo.cfd/list_i6psp/tfl.html
Published on:11:53:02

捉迷藏
春妮的周末时光